खैरागढ़ में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खैरागढ़ के शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लगी रहीं और पूरे दिन “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

.



मंदिरों को आकर्षक फूल-मालाओं और लाइटों से सजाया गया था, जिससे पूरा शहर शिवमय नजर आया।नगर के रियासतकालीन विरेश्वर महादेव मंदिर,रुक्खड़ स्वामी मंदिर सहित जिले के सभी शिव मंदिरों में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर शाम तक मंदिर परिसरों में मेले जैसा माहौल बना रहा।


प्रशासन और मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर खैरागढ़ पूरी तरह से भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।



