खैरागढ़ अपडेट /खुमेश रजक –छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर जल्द चुनाव कराए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी बीच खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले में भी युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ गई है।
मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कार्यकाल तीन साल से अधिक पूरा हो चुका है। ऐसे में संगठन में नई टीम के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। KCG जिले के भी कई युवा नेता अलग-अलग पदों पर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक समर्थकों को जोड़ने और कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क अभियान तेज हो गया है।
सदस्यता अभियान से होगी शुरुआत👇🏻
जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान मई-जून के बीच शुरू किया जा सकता है। इसी सदस्यता अभियान के आधार पर आगे चुनावी प्रक्रिया तय होगी। संगठन की ओर से बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।बताया जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई की इलेक्शन टीम जल्द रायपुर पहुंचेगी। यह टीम प्रदेशभर में चुनाव प्रक्रिया की मॉनिटरिंग और संचालन करेगी।
इन पदों के लिए होंगे चुनाव👇🏻
• प्रदेश अध्यक्ष
• प्रदेश महासचिव
• जिला अध्यक्
• जिला महासचिव
• विधानसभा अध्यक्ष
• ब्लॉक अध्यक्ष
खैरागढ़ दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर भी संकेत दिए थे,जिसे आप खैरागढ़ अपडेट के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है।
KCG जिले में भी संगठनात्मक चुनाव को लेकर युवा नेताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार युवा कांग्रेस के चुनाव में कई नए चेहरे सामने आ सकते हैं, युवा कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी,NSUI के पदाधिकारी व युवा नेता के रूप में जिले में अपनी पहचान बनाने वाले युवा इस चुनाव में अपनी भागीदारी बना सकते है,जिससे जिले की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।

हालांकि खैरागढ़ जिले की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि तमाम बड़े नेता अपनी पसंदीदा युवा नेताओं से संपर्क बनाए हुए है और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है,अब देखने वाली बात यह होगी कि चुनाव के बाद KCG जिले में युवा कांग्रेस का संगठन मजबूत होता है यह कई गुटों में बिखरता दिखाई देता है। क्योंकि आगामी समय में नगर पालिका खैरागढ़ का चुनाव उसके बाद 2028 में विधानसभा चुनाव होना है जिसमें युवाओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अब देखने वाली बात यह होगी कि युवा कांग्रेस के नेता जिले से कितने युवाओं को सदस्यता अभियान के अंतर्गत युवा कांग्रेस में जोड़ पाते है।
फिलहाल जिले के राजनीतिक गलियारों में चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और संभावित उम्मीदवार लगातार अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

