खैरागढ़ अपडेट/खुमेश रजक –व्यापारी संघ खैरागढ़ द्वारा व्यापारि संघ के लिए आज सोमवार 18 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।खैरागढ़ व्यापारी संघ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में आगामी जिला स्तरीय अधिवेशन को लेकर चर्चा की जाएगी।बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और अधिवेशन की रूपरेखा सहित व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे,साथ ही व्यापारी संघ खैरागढ़ के आगमी चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है।व्यापारी संघ अध्यक्ष ने शहर के सभी व्यापारी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

यह बैठक पैलेस खैरागढ़ में शाम 4:30 बजे से आयोजित होगी।
व्यापारी संघ ने कहा है कि यह बैठक व्यापारियों के हितों और आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यापारियों की उपस्थिति आवश्यक है।


