खैरागढ़ अपडेट –खैरागढ़ नगर पालिका के चुनाव में हालांकि अभी 6 से 7 महीने का समय है लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस को यहां बड़ा झटका मिला है। जिसमें कांग्रेस बूथ अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए है।
पिपरिया वार्ड क्रमांक 02 में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब कांग्रेस पार्टी के बूथ अध्यक्ष सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने भाजपा परिवार का दामन थामा।
भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस बूथ अध्यक्ष श्री ललित वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बेदलाल वर्मा, श्री विजय लोधी एवं श्री शिवेंद्र वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदरणीय विक्रांत सिंह एवं निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय घम्मन साहू की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह केवल दल परिवर्तन नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा, सनातन संस्कृति के सम्मान और विकास की राजनीति में विश्वास का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी आज देश में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ जनआंदोलन के रूप में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी, मंडल महामंत्री ऋषभ सिंह, पार्षद शैलेंद्र वर्मा, अमलीपारा धान सोसायटी अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा सहित सुखराम वर्मा, तीरथ वर्मा, अजय वर्मा एवं खिलेश वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।
Loading...

