खैरागढ़ अपडेट/खुमेश रजक–राजनांदगांव पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बड़ा फेरबदल किया है। जारी तबादला आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों सहित कुल 5 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव के बाद जिले के कई प्रमुख थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

तबादला सूची इस प्रकार है:
निरीक्षक एमन साहू को थाना प्रभारी बसंतपुर से थाना प्रभारी सोमनी बनाया गया।
निरीक्षक कौशलेश देवांगन को थाना प्रभारी छुरिया से थाना प्रभारी बसंतपुर की जिम्मेदारी मिली।
निरीक्षक अनुराग सोनवानी को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना प्रभारी छुरिया पदस्थ किया गया।
उप निरीक्षक राकेश पटेल को चौकी चिखली से थाना प्रभारी बोर्तलाव बनाया गया।
एसआई डी. सुमन को यातायात शाखा से चौकी चिखली पदस्थ किया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जारी यह आदेश प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।


