खैरागढ़ अपडेट–जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग कर बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 34 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, होलोग्राम, लेबल स्टीकर समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जप्त की है। जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹22,320 बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना खैरागढ़ और साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजपूत ढाबा के पास स्थित एक किराए के मकान में अवैध रूप से शराब की बॉटलिंग एवं रिफिलिंग कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव को रंगे हाथों शराब में पानी मिलाकर बॉटलिंग करते पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान मामले में दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शराब भट्ठी के सेल्समेन और सुपरवाइजर भी शामिल हैं।

पुलिस ने जप्त की ये सामग्री
130 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की (180 ML सीलबंद)
10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ
कुल 34 लीटर अवैध शराब
203 ढक्कन, 720 लेबल स्टीकर, 3 पत्ता होलोग्राम
67 खाली शराब बोतलें
जेरिकेन, वाटर केन और अन्य स
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।KCG पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

